Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज: ट्रक के चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) कस्बे के पडाव मोहल्ले में एक ट्रक के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार की शाम करीब 04 बजे थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव के मंगतन पुरवा के रहने वाला बुजुर्ग रामधीरज अपनी पत्नी माया उम्र लगभग 65 वर्ष के साथ उसकी दवा कराने नवाबगंज कस्बे में आया था। रास्ते में पडाव मोहल्ले में स्टेट बैंक के पास स्थित शिवाजी सिंह के मकान के ठीक सामने वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक पर खाद लदी हुई थी। अचानक आंखों के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में पत्नी की मौत से बुजुर्ग रामधीरज बदहवास हो गया और पत्नी की लाश के पास ही दहाड़ मार कर रोने लगा। सूचना पर मौके पर पंहुचे कस्बा चौकी प्रभारी कामेश्वर राय ने शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक महिला के दो पुत्र हैं जो उनसे अलग रहते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे