Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मकर संक्रान्ति पर सदर विधायक ने अपने हाथों से राहगीरों को बांटी खिचड़ी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। नगर  स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में सोमवार को मकर संक्रांति के अवसर पर आने जाने वालों के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई। खिचड़ी प्रसाद का वितरण शुभारंभ भगवान राम के पूजन के साथ शुरू हुआ।सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता संतोष मिश्रा ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण करके खिचड़ी भोज का शुभारंभ किया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य एवं संतोष मिश्र ने लोगों को अपने हाथों से खिचड़ी परोस कर खिलाया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल सामाजिक समरसता आती है बल्कि लोगों में समाज सेवा की भावना भी जागृत होती है। वरिष्ठ बीजेपी नेता संतोष मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में अन्न दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है।अयोध्या प्रयागराज मार्ग से गुजरने वाली बसों पर गंगा स्नान को जा रहे स्नानार्थी एवं अयोध्या जाने वाले राम भक्त भी प्रसाद प्राप्त किए । तीन घंटे तक चले इस खिचड़ी प्रसाद वितरण के दौरान दीनदयाल उपाध्याय परिसर के कई स्वयंसेवकों ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य के साथ सहित वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष मिश्रा, सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य, पूर्व सभासद श्याम सुंदर टाऊ, सभासद योगेश सिंह, सदर विधायक के मीडिया प्रभारी विजय मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक परितोष मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार रमेश रामनाथ यादव, राज नारायण शुक्ला "राजन", राजेंद्र पांडेय, वरिष्ठ छायाकार विनय पाठक, विकास त्रिपाठी, प्रवीण यादव, सुमित मिश्रा, महेंद्र कुमार शर्मा, अरूण ग्रोवर, लिटिल, पिंटू केसरवानी, राय साहब, डॉ जिया हरिकेश प्रजापति आदि सहयोगी की भूमिका में रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे