Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

थानाध्यक्ष का मैलानी हुआ तबादला,साथियों ने फूल माला भेंट कर करवाई रवानगी



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर थाने में तैनात थानाध्यक्ष का तबादला मैलानी थाने में होने पर साथियों ने उनकी रवानगी से पहले विदाई समारोह का आयोजन कर फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर रवाना करवाया इसके अलावा क्षेत्र से भी काफी लोगों ने उन्हें रवानगी से पहले मिलकर गुलदस्ता भेंट किए।

ईसानगर थाने में तैनात थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी काफी दिनों से क्षेत्र में तैनात रहकर क्षेत्रवासियों की सेवा कर रहे थे। जिनका तबादला मैलानी थाने में होने के बाद सोमवार को थाने में तैनात उपनिरीक्षक व पुलिस कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें फूल माला भेंट कर मिठाई खिलाने के बाद रवानगी करवाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अपने साथियों एवं क्षेत्रवासियों का स्नेह व प्यार देख थानाध्यक्ष ने नम आंखों से सभी का आभार व्यक्त कर हमेशा याद करते रहने की बात कह मैलानी थाने में कार्यभार ग्रहण करने के लिए रवाना हो गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे