वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित | CRIME JUNCTION वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वीर बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित



 ओपी तिवारी

गोंडा: कर्नलगंज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मे वीर बाल दिवस शहादत को समर्पित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें करनैलगंज क्षेत्र के 10 बेसिक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। जिसमें 496 बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय, चित्रगुप्त  माध्यमिक विद्यालय ,दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्हैयालाल इंटर कॉलेज, सरयू डिग्री कॉलेज, सरयू उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय, पीएस मेमोरियल, विवेकानंद विद्यालय, उड़ान फाउंडेशन सहित कई प्रमुख विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद  अध्यक्षः श्रीमती रामलली, प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, डॉ राजेंद्र सिंह, पृथ्वी पाल सिंह, दयानंद प्रधानाचार्य: अर्चना सक्सेना, प्रधानाचार्य कन्हैयालाल राजाराम शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सरदार भूपेंद्र सिंह व डाॅ पुनीत सिंह ने  संयुक्त रूप से किया। प्रथम पुरस्कार अभिश्रेष्ठ सिंह को ( मिक्सर), द्वितीय पुरस्कार अकांक्षा तिवारी ( इलेक्ट्रिक गैस चूल्हा) ,तृतीय पुरस्कार (डिनर सेट) वंशिका सिंह, को देकर सम्मानित किया गया।इसके पश्चात  सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात प्रथम द्वितीय तृतीय में चयनित ओपेन माइक के माध्यम से श्री गुरु गोविंद सिंह पर विस्तृत प्रकाश डाला। मुख्य रूप से भाषण प्रतियोगिता में दयानंद स्कूल की छात्रा आस्था सिंह, कंपोजिट विद्यालय सकीना सिद्दीकी, ने बहुत ही ओजस्वी भाषण देकर लोगों का मोहा मन। इस मौके पर सचिव जोगिंदर सिंह जानी, डॉक्टर हरमीत सिंह, रमनदीप सिंह लवी, अरुण शुक्ला, अशीष शुक्ल, जसवीर छाबड़ा, गगनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह वीनस ,शिवनंदन वैश्य, नाजिया यासमीन, रिचा सलूजा, सहित सभी साथ संगत एवं प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिका, छात्र-छात्राएं मौजूदगी रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे