Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के सेंट थॉमस स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस



अर्पित सिंह 

गोंडा:सेंट थॉमस स्कूल मनकापुर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्कूल प्रबंधक नौशाद ख़ान के द्वारा झण्डारोहण किया गया!  इस अवसर पर  मुख्य रूप से विद्यालय संरक्षक मुश्ताक़ अहमद ख़ान , अमर सिंह, समाज सेवी इकरार खान “लड्डन” , यासीन ख़ान, रोजन खान, प्राधानाचार्य डी.के. शुक्ला उपस्थित रहे। बच्चियों के द्वारा देशभक्ति गीत व बच्चों के द्वारा देश के  ऊपर स्पीच प्रस्तुत किया ! 

प्रबंधक नौशाद ख़ान ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी गौरव का दिन है. हम सभी गणतंत्र दिवस मना रहे हैं इसका पहला श्रेय देश के वीर सपूतों को जिन्होंने देश को आज़ाद कराने में अपनी जान की क़ुर्बानी दी हैं व उन सभी कोरोना वारियर्स को जाता है,जिन्होंने कोरोना जैसी त्राषदी में भी अपनी जान जोखिम में डाल कर हम सबों के जीवन की रक्षा किया है. हम सभी को नित्य प्रतिदिन इस तिरंगे का स्मरण करते हुए देश को आगे बढ़ाने में देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना होगा.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे