Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज: फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत घांचा में बीतीरात घर के कमरे मे फंदे से युवती का शव लटकता मिला घरवाले मौके से फरार हो गए है गाँव वालो की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है मायके वालो के अनुसार पति व घरवालो ने मिलकर मारडाला साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है।

बताते चले की नबाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़िया निवासी पुष्पेन्द तिवारी पुत्र उमाशंकर तीवारी ने थाने पर दी तहरीर मे आरोप लगाया की हमारी बहन पिंकी मिश्रा की शादी छे वर्ष पूर्व तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत घांचा बीकापुर के मजरा टपरहन पुरवा में सलिल मिश्र पुत्र बैजनाथ मिश्र के साथ की थी कुछ दिन ठीक था, बाद मे पाँच लाख रुपए की माँग करने लगे। कहा दहेज लावोगी तभी घर में रहने दूंगा किसी तरह गाँव वालो के साथ मिलकर समझौता करवाया गया लेकिन वो लोग नही माने व मारने पीटने लगे आज दिनाँक शुक्रवार की रात सास सरोज मिश्रा,ससुर बैजनाथ मिश्र, जेठ सुसील मिश्र उर्फ बब्लू,जेठानी संगीता देवी, पति सलिल मिश्र व बैभव पुत्र सुसील ने मिलकर मारापीटा व गला दबाकर हत्या करदी साक्ष्य मिटाने के लिए फंदे से लटका दिया है।इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष तरबगंज शमसेर बहादुर सिंह ने बताया की गाँव वालो की सूचना पर पहुँचे तो युवती का शव फंदे से लटकता मिला। जिसको उतार कर पोस्टमार्टम में भेजा गया है। युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पायेगा, हत्या है या आत्महत्या फिलहाल जाँच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे