Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भीषण सर्दी में कंबल पाकर गरीबों के खिले चेहरे,सभी ने थानाध्यक्ष का व्यक्त किया आभार

 


कमलेश

खमरिया खीरी। चल रही शीतलहर को देखते हुए गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए ईसानगर क्षेत्र के चंद्रासाखुर्द गांव में आयोजित कंबल वितरण कैम्प में विशिष्ट अथिति के रूप में दलबल के साथ पहुचे थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने गरीब बुजुर्गों व महिलाओं को कंबलों का वितरण किया जिसमें बड़ी संख्या में गरीब बुजुर्गों ने खुशी व्यक्त कर सभी का आभार व्यक्त किया है।जानकारी के अनुसार बढ़ती सर्दी को देखते हुए थाना ईसानगर क्षेत्र के चंद्रासाखुर्द गांव में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ठ अथिति के रूप में पहुचे थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बड़ी संख्या के गरीब,बुजुर्गों व महिलाओं में कंबलों का वितरण कर सभी को सर्दी से बचने के उपाय भी बताए। इस दौरान कंबल पाकर सभी ने खुशी व्यक्त कर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान कंबल वितरण के समय ग्राम प्रधान चंद्रासाखुर्द,राजस्व कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे