Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खमरिया में हजारों छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा



झांकियों को देख आमजन हुआ भाव-विभोर,चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही खमरिया पुलिस

कमलेश

खमरिया खीरी:अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर गुरुवार को कस्बा खमरिया में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जहां हजारों बच्चों ने हांथो में तिरंगा व भगवा झंडा लेकर भगवान की झांकियों के साथ कस्बे के विभिन्न रास्तों से होकर विशाल शोभा यात्रा निकालकर भगवान श्री राम के जयकारे लगाए। इस दौरान धौरहरा विधायक के साथ साथ क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग रैली में शामिल हुए जिनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खमरिया थानाध्यक्ष की अगुवाई में चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।


22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होने को लेकर खमरिया कस्बे के लोगो के साथ आस पड़ोस के गांवों में जोश भरा हुआ है,जिसके चलते गुरुवार को श्रीमती चंद्र प्रभा सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबन्धक स्वामी प्रेमकांत की अगुवाई में हजारों छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक व क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी की उपस्थिति में भगवान श्रीराम की झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसको देख क़स्बा समेत आस पड़ोस के गांवों से बड़ी संख्या में आये लोगों ने भी शोभा यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री राम की झांकी देख भाव विभोर हुए।




कस्बे के कई स्थानों से निकली शोभायात्रा

क़स्बा खमरिया में गुरुवार को हर गली चौराहे पर भगवा रंग के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा दिखाई दे रहा था। लोगों ने अपने मन से ही अपने आस पास में भगवा रंग चढ़ा दिया। हजारों की संख्या में झंडे एवं बैनर कस्बे की शोभा बढ़ा रहे थे। स्थानीय गोल चौराहे से होते हुए ईसानगर रोड से बीबीएलसी इण्टर कालेज,कोनिया चौराहा आदि स्थानों से भगवान श्रीराम माता जानकी एवं राधा कृष्ण के स्वरूप को लेकर विशाल शोभायात्रा निकली। शोभा यात्रा में बाजे गाजे साथ चल रहे थे।जिनकी धुन पर युवा वर्ग राम धुन पर जमकर झूमता रहा।इस दौरान भगवान श्रीराम के स्वरूपों की झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। यही नही शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए कालेज के प्रबन्धक की अगुवाई में पूर्व से तैयारी की गई थी। जो कस्बे के मोहल्लों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से राम भक्तों की टोलियां शोभायात्रा में शामिल हुई।



राजनीति से परे दिखाई दिया कस्बे का माहौल

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक,सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में एक तरफ जहां बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने भगवान के स्वरूप के पैर पखारे वही क़स्बा समेत आस पड़ोस के क्षेत्रों से आये अन्य दलों,सामाजिक संगठनों के लोग भी शोभा यात्रा में शामिल हो भगवान श्रीराम का उद्घोष किया। इसके बाद शोभा यात्रा का समापन चंद्र प्रभा सरस्वती बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज में भगवान श्रीराम की विशेष आरती के बाद किया गया। वही इस दौरान रैली में किसी प्रकार का विघ्न न पहुचे उसको ध्यान में रख खमरिया थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण चंद्र तिवारी,सुनील बाबू अवस्थी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे