Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कार से सवार होकर देते थे चोरी के घटना को अंजाम, खमरिया पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार



कमलेश

खमरिया खीरी:जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को खमरिया थानाध्यक्ष की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने रसूलपुर मोड़ से अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से चोरी में प्रयुक्त की गई सेंट्रो कार समेत चोरी किया गया सामान व नकदी बरामद हुई। जिन पर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भिजवा दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व सीओ पीपी सिंह की देखरेख अपराधियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को खमरिया थानाध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने रसूलपुर मोड़ से अंतर्जनपदीय चोर कलीम पुत्र बशीर निवासी वकैया रसूलपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर समेत जमीर पुत्र छोटकन निवासी शिवकहा थाना कोतवाली सदर चौकी रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास चोरी की एक बैट्री,टार्च व 700 रुपये नकदी समेत चोरी में प्रयुक्त की गई सिल्वर कलर की सेंट्रो कार यूपी 76 एच 6020 भी बरामद हुई जिनको विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। इन दोनों को पकड़ने में उपनिरीक्षक विक्रांत चौधरी,सिपाही रविन्द्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,अमित कुमार व अरविंद कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे