Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज के तुलसीपुर न्याय पंचायत के गावों में पहुंचा पूजित अक्षत



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा) अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उत्सव निमंत्रण हेतु घर घर अक्षत वितरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा तुलसीपुर माझा न्याय पंचायत के पांच गावों में अक्षत पहुँचाया गया। विहिप के जिला सहमन्त्री रामशंकर शर्मा व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा ने इंदरपुर, गोकुला, तुलसीपुर, साखीपुर व इंदरपुर में अक्षत, रामन्दिर का चित्र व पत्रक दिया गया। जिला सह मंत्री ने लोगों से 22 जनवरी को गांव में रहकर  लोगों से उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 500 वर्षो बाद ऐसा शुभ दिन आया है। सभी लोग इस दिन पूजा पाठ, भजन कीर्तन, भंडारे के साथ रात्रि में दीपावली मनाएं। इस मौके पर गोकुला ग्राम प्रधान तेजप्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, राकेश सिंह, हरिश्याम साहू, रामदेव यादव, राजेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे