Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में जमीनी विवाद को लेकर दिनदहाड़े युवक की हत्या




ए आर उस्मानी 

गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में जमीन के विवाद को लेकर शाम करीब पांच बजे एक युवक की दबंगों ने पीट-पीटकर मारने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरौरा अर्जुन गांव के रहने वाले 48 वर्षीय राम लोटन का अपने पटीदार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को मामूली विवाद होने के चलते गांव के ही रहने वाले दबंगों ने राम लोटन और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। आरोप है कि इसके बाद राम लोटन को पीट-पीटकर मारा तथा गला दबाकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात से देहात कोतवाली क्षेत्र के नरौरा अर्जुन गांव में सनसनी फैली हुई है। मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने मृतक राम लोटन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक  राम लोटन के भांजे राकेश कुमार ने बताया कि गांव के ही रहने वाले बच्चा राम के साथ उसके मामा का झगड़ा हो रहा था और उसने मेरे मामा को मार डाला। बच्चा राम मृतक राम लोटन का पटीदार है। बताते हैं कि पहले भी इन लोगों का झगड़ा हुआ करता था।

    इस संबंध में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार ने बताया कि नरौरा अर्जुन गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर मारने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। फिलहाल मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे