Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर हाईस्कूल व इण्टर के बच्चों को वितरित हुए प्रवेश पत्र



कमलेश

खमरिया खीरी:यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को बीबीएलसी इण्टर कालेज खमरिया में प्रधानाचार्य की देखरेख में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के छात्र छात्राओं को आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र वितरित किए इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोमवार को बीबीएलसी इण्टर कालेज खमरिया में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टर कक्षाओं की आगामी 22 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रधानाचार्य डॉ.संजीव कुमार मिश्रा की देखरेख दो अलग अलग काउंटरों पर प्रवेश पत्र वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समय से इनको प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाने से  उनको परीक्षा की तैयारी करने में कुछ समय अधिक मिल जाएगा,इससे सभी को ज्यादा भागदौड़ भी नहीं करनी पड़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे