Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जीजा के बड़े भाई से युवती को हुआ प्रेम, पूरा मामला जानकर होगी हैरानी


अर्पित सिंह 

डेस्क:बहन के बच्चा पैदा होने पर उसकी देखभाल करने गई युवती को बहन के जेठ से इश्क हो गया। बहन के घर से लौट कर वह अपने पिता के घर आई जहां से अपने प्रेमी बहन के जेठ के साथ फरार हो गई। मामले में पीड़ित पिता ने बेटी के जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद अंतर्गत गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव के रहने वाले एक पिता ने अपने पुत्री का विवाह जनपद के ही महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में किया था। कुछ दिन पूर्व उसके बड़ी बेटी को प्रसव हुआ था। तब पिता ने अपने छोटी पुत्री को अपनी बड़ी बेटी का सहयोग व देखभाल करने के लिए भेजा था। बड़ी बहन की देखभाल करने के लिए छोटी बेटी लगभग दो माह तक बहन के ससुराल में रही। इसी दौरान उसे अपने जीजा के बड़े भाई से प्यार हो गया। लेकिन 2 माह बाद युवती के परिजन उसे घर ले आए थे, जिससे युवती का प्रेम जमकर हिलोरे मारने लगा। इसके बाद वह अपने प्रेमी के संग फरार हो गई।

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित पिता ने कहा है कि अपनी पुत्री की शादी महराजगंज तराई क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप से किया था। बड़ी पुत्री के एक पुत्री का जन्म हुआ था, जिसकी देखरेख करने के लिए मैने अपनी दूसरी 18 वर्षीय पुत्री उनके यहाँ भेजा था। करीब दो माह वहां रुकने के बाद पुत्री 15 दिन पहले मेरे घर वापस आ गयी थी। मेरी पुत्री को मेरे दमाद प्रदीप का बडा भाई सागर शनिवार के दोपहर में करीब 11.00 बजे बहला फुसला कर भगा ले गया। हम लोगो ने उसे नात रिश्तेदारी मे ढूंढा कोई पता नही चला। पीड़ित पिता की शिकायती पत्र पर गौरा चौराहा पुलिस ने दामाद के आरोपी बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे