Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...डॉक्टर्स सम्मेलन 2024



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे बलरामपुर डॉ ग्रुप के बैनर तले डॉक्टर मिलन 2024 कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की रात बौद्ध नगरी श्रावस्ती के एक होटल में किया गया । कार्यक्रम मे ज़िले के सभी चिकित्सा पद्धतियाँ के डॉक्टर एक साथ इकट्ठा हुए और नव वर्ष का जश्न मनाया।


कार्यक्रम संचालक डॉ रवि सिंह ने 2 फरवरी को बताया यह कार्यक्रम पिछले 9 सालों से मनाया जा रहा है । इस कार्यक्रम में उतरौला, रेहरा गैंसडी, पचपेड़वा ,तुलसीपुर, बलरामपुर, बिस्कोहर, श्रीदतगंज, गोंडा, बहराइच के चिकित्सक शामिल हुए । देर रात तक चले इस कार्यक्रम में गीत संगीत नृत्य के साथ रैंप वाक भी हुआ रैंप वाक में को मिलन क्वीन डॉ प्रतिमा सिंह, डॉ अतिया ख़ान को मिसेज़ परफ़ेक्ट, शमा ख़ान को मिसेज़ फ़ोटोजेनिक के उपाधि से नवाजा गया पुरुषों की केटेगरी में किंग ऑफ़ मिलन डॉ इमरान, मिस्टर फ़ोटोजेनिक फेस डॉ जावेद व डॉ सौरभ सिंह को मिस्टर परफ़ेक्ट से नवाज़ा गया
माला भट्ट , माण्डवी श्रीवास्तव व सिमरन ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया । देर रात तक चले प्रोग्राम में गीत संगीत, हाउजी व नृत्य की प्रतियोगिताएँ हुईं । मंच संचालन डॉ रवि व लखनऊ से आये दीपक व श्रेया द्वारा किया गया । इस अवसर पर सीएमओ श्रावस्ती डॉ ए पी सिंह, एडीजी देवीपाटन मंडल डॉ जयंत कुमार , पूर्व सीएमओ बलरामपुर, चेत्रीय आयुर्वेद यूनानी अधिकारी बहराइच देव रंजन वर्मा,फ डॉ घनश्याम सिंह भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम को आयोजित करने में डॉ प्रांजल त्रिपाठी, डॉ ज़ाहिद ख़ान, डॉ ग़यासुद्दीन, डॉ ए के भट्ट, डॉ आर एन यादव , डॉ अशोक सिंह, डॉ जमील ख़ान, डॉ ईशदेव आर्य, डॉ ग़यासुद्दीन ख़ान व डॉ अख्तर रसूल खान का विशेष योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे