Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महाविद्यालय प्राचार्य ने समाजसेवी नारद को किया सम्मानित

  


गोंडा-:शुक्रवार को मनकापुर के राजा रघुराज सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य रामेश्वरम चतुर्वेदी द्वारा समाजसेवी एवं साहित्यकार रामकुमार नारद को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अंग वस्त्र, हस्तलेखनी व दैनिक पुस्तिका आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाजसेवी राम कुमार नारद ने विगत चार दशक से समाज सेवा करते हुए समाज के हर वर्ग, हर संप्रदाय के गरीबों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जो उत्कृष्ट एवं सराहनीय है, उनकी रचनाओं में गरीबों का दर्द झलकता है। सम्मान समारोह में उपस्थित छात्र- छात्राओं, और प्रवक्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉक्टरविनय मिश्रा, राधे कृष्ण तिवारी, अजय मिश्रा, रवि शंकर, अष्टभुजा, गुड़िया द्विवेदी, अपूर्वा त्रिपाठी, डॉक्टर माला तिवारी, जयप्रकाश शुक्ला, नवरोज आलम तथा महाविद्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे