Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यशाला



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न स्थानों पर भाजपाईयों ने कार्यशला का आयोजन किया। कार्यशाला में ग्रामीणों से पदाधिकारियों ने संवाद किया। वहीं युवा मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही गई।
3 फरवरी को सदर विकासखंड के श्रीदत्तगंज में आयोजित गांव चलो अभियान कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का मतदान किसी भी चुनाव में अति महत्वपूर्ण होता है। बिना ग्रामीणों के भागीदारी से कोई भी पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। देश में युवा मतदाता सबसे अधिक हैं। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अधिक रहता है। इसलिए युवा मतदाताओं का दायित्व लोकसभा चुनाव में और अधिक बढ़ जाता है। जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण ने कहा कि गांव चलो अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों से सीधा जुड़ने का मौका भाजपा को मिल रहा है। गांव में जुड़ी ऐतिहासिक व मंदिर मठों की विशेषताओं के बारे में लोगों से संवाद कर उसे और भी बेहतर बनाया जा सकता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिगुनायत, रणविजय सिंह, मेलाराम मौर्य, राजकुमार मौर्य, राघवराम वर्मा, जितेन्द्र बन महंत, राधेश्याम वर्मा सहित तमाम लोगा मौजूद रहे। इसी क्रम में देहात मंडल 71 के शिवलोक कुंज में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. प्रांजल त्रिपाठी ने कहा कि अभियान में कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जन-जन तक केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। प्रत्येक गांव में स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ ही ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान में जुड़ने पर भी जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर आद्या सिंह पिंकी, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, ऋषिराज मिश्र, सेतुबंधु त्रिपाठी, श्रीचन्द्र, राम कृपाल शुक्ल, जोगेन्द्र पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, सुनील कुमार मिश्र, अनिल मिश्र व रजनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे