Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:शिक्षक का शव घर पहुंचते ही मची चीख पुकार



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। पडोसी जिले रायबरेली के बछरांवा में शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत को लेकर शनिवार को यहां कोहराम मच गया। दुर्घटना में शिक्षक की मौत हो गयी। वही क्षेत्र के दो युवक गंभीर रूप से चुटहिल भी हो गये। पीएम के बाद दोपहर मृतक शिक्षक का शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज नगर के शीतलमऊ वार्ड निवासी स्वर्गीय जवाहर दुबे के पुत्र सर्वेश 37 बेलहा स्थित अलका प्रमोद इण्टर कालेज में शिक्षक थे। सर्वेश बेलहा निवासी विद्यालय के आनन्द सिंह तथा इनहन निवासी अजय वर्मा शैक्षणिक कार्य से लखीमपुर खीरी गये थे। शुक्रवार की रात तीनों कार से वापस घर आ रहे थे। रायबरेली के बछरांवा के पास एक टेªलर से हुई दुर्घटना में शिक्षक सर्वेश द्विवेदी की संासे थम गयी। वहीं साथ में मौजूद आनन्द सिंह को भी गंभीर चोटें आ गयी। हालांकि अजय वर्मा को मामूली चोटें आयी। देर रात हुई दुर्घटना की जानकारी स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शनिवार को रायबरेली में मृतक शिक्षक सर्वेश का पोस्टमार्टम हुआ। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक के एक मात्र नौ वर्ष का बेटा रूद्र है। शव पहुंचने पर पत्नी का बिलखना देख मौजूद लोगों की आंखे भर आयीं। मृतक शिक्षक सर्वेश तीन भाई थे। दो अन्य भाई संजय व संजीव भी सर्वेश का शव देख बिलख पड़े। दुर्घटना में शिक्षक की मौत की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने गहरा दुख जताया। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, कर्मचारी नेता रामलोचन त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि ने भी शोक जताया है। लोगों के मुताबिक मौत सर्वेश को रात में दुर्घटना स्थल पर खींच ले आयी। सर्वेश के साथ मौजूद आनन्द सिंह रात होने के कारण लखनऊ में अपनी बहन के घर रूकने की बात कर रहे थे। पर मृतक शिक्षक सर्वेश ने शनिवार की सुबह विद्यालय में टेस्ट होने का हवाला देकर रात में ही घर पहुंचने की जिद पकड़ ली। लोगों का कहना है कि काश सर्वेश ने जिद न पकड़ा होता तो शायद वह मौत के आगोश में पहुंचने से बच सकता था... ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे