Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: समाधान दिवस में समस्याओं को लेकर बिफरे वकील, एडीएम को सौंपा ज्ञापन



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में छुटटा मवेशियो से फसल नुकसान तथा तहसील परिसर में ग्यारह हजार क्षमता के जर्जर विद्युत तार आदि समस्याओं को लेकर शनिवार को अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अगुवाई मे वकील नारेबाजी करते समाधान दिवस मे पहुंचे। वकीलो की नारेबाजी से कुछ देर के लिए समाधान दिवस में रूकावट देखी गयी। वकीलो ने जिले के डीएम को संबोधित ज्ञापन संयुक्त रूप से अपर जिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय को सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि तहसील परिसर में गेट पर ग्यारह हजार क्षमता की लाइन जर्जर होने से वादकारी शेडो में दुर्घटना की संभावना है। अध्यक्ष महेश ने एडीएम को बताया कि पिछले समाधान दिवस मे भी सीआरओ को इस समस्या से अवगत कराया गया था। वही पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि गोशालाओं मे अनियमितता के कारण छुटटा जानवर झुण्ड में रोज फसलो का नुकसान कर रहे हैं। ज्ञापन में तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण भारी वाहनो के आवागमन से संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वैकल्पिक प्रबन्ध की भी मांग उठायी गयी। ज्ञापनदाताओ मे उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, सह मंत्री अश्विनी कुमार पाण्डेय, आय व्यय निरीक्षक सत्यम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, विपिन शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, संतोष पाण्डेय, केके शुक्ला, दिनेश मिश्र, शिवेन्द्र तिवारी, सुमित त्रिपाठी, शिव नारायण शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह, राहुल मिश्र, वीरेन्द्र गौतम, अखिलेश द्विवेदी आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे