Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दरबारे आलिया मीनाईया में बसंत मुशायरा 14 फरवरी को



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

गोण्डा। पूर्वी भारत की मशहूर खानकाह दरबारे आलिया मीनाईया मीना नगर कर्बला रोड, गोण्डा में हजरत अमीर खुसरो रहमतुल्लाह अलैहि व हज़रत शाह महबूब मीना अ0र0 की याद में ऑल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन हजरत शाह जमाल मीना की सरपरस्ती, डॉ लायक अली की अध्यक्षता, कारी निसार मीनाई की मध्यस्थता, जावेद सिद्दीकी के संयोजन तथा कफ़ील अम्बर के संचालन में होगा। 

   यह जानकारी देते हुए तबरेज आलम ने बताया कि 14 फरवरी दिन में 10 बजे से 01 बजे तक महफिले बसंत कुल शरीफ व दुआ की महफिल होगी।  रात 8 बजे से कुल हिंद नातिया मुशायरा होगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर शायर सय्यद फाजिल अशरफी मैसूरी, मनाजिर हुसैन बदायूंनी, जैनुल आबेदीन कानपुरी, अजहर फारूकी बरेली, मोहम्मद अली फैज़ी सिद्धार्थ नगर, मुमताज तांडवी, अम्बर मुशाहिदी, तुफैल शम्सी, आजम मीनाई गोंडवी व शकील मीनाई लखनवी अपने कलाम पेश करेंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे