Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिल छू जाए, फर्राटे दार अंग्रेजी में बात करते हुए रिक्शा वाले का वीडियो वायरल


                             वायरल वीडियो 

डेस्क:सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वायरल होता ही रहता है, लेकिन शायद कभी-कभी ही ऐसा वीडियो देखने को मिलता है कि वीडियो को देखकर दिल छू जाए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में एक रिक्शा चालक युवक फर्राटे दार अंग्रेजी बोलते हुए विदेशी सैलानी से बात करता है। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के दृश्य व रिक्शा चालक के द्वारा बताए गए लोकेशन के हिसाब से वीडियो दिल्ली का लग रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल 42 सेकंड के वीडियो में एक रिक्शा चालक युवक विदेशी सैलानी को रिक्शे पर बैठता है। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने से पहले उसके लिए यह जाना नितांत आवश्यक होता है कि उन्हें कहां जाना है। ऐसे में विदेशी सैलानी से बात करने के लिए रिक्शा चालक की हिंदी भाषा पर्याप्त नहीं थी। जिसको शायद विदेशी सैलानी नहीं समझ सकते थे। ऐसे में रिक्शा चालक युवक उनसे फर्राटेदार अंग्रेजी में बात करते हुए बताता है कि यहां पर क्या-क्या मौजूद है। जो अब एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

वीडियो दृश्य 

वीडियो में विदेशी सैलानी महिला पुरुष को रिक्शा पर बैठा कर रिक्शा चालक युवक उनसे अंग्रेजी में बताता है कि, यहां जमा मस्जिद है, जहां छोटे-छोटे लाइन बने हैं, जहां रुक कर लोग फोटो खिंचवाते हैं। आप वहां रुकिए कोई दिक्कत नहीं होगी! एशिया का नंबर वन स्पाइस मार्केट है, वहां आप फोटो खिंचवाइए, मेरे हेलीकॉप्टर (रिक्शा) पर आप बैठिए, आप समझ गए? आगे चलें? इसके तुरंत बाद वीडियो बना रहा युवक सवारी से अंग्रेजी में पूछता है आप कहां से हैं? तब रिक्शे पर सवार विदेशी सैलानी खुद को UK यानी कि United Kingdom बताते हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो एजुकेटेड रिक्शा वाला के शीर्षक से जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग देखते हुए एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे