Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: नगर में धूमधाम से निकाली गयी कलश शोभा यात्रा



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित वार्ड नं0 चार में बीएसएनएल कार्यालय के बगल आयोजित श्रीमदभागवत कथा से पूर्व बुधवार को सुबह कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर आस्था का कलश लिए सैकडो की संख्या में महिला पुरूष राधा कृष्ण की भक्ति में जयकारे लगाते दिखे। वहीं भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते भी दिखे। आचार्य देवमूर्ति जी महराज की अगुवाई में निकाली गयी कलश यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से भ्रमण करती हुई पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा मनुष्य को निष्काम भक्ति के भाव से जोड़ती है। मुख्य यजमान सदाशिव पाण्डेय ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संयोजक गायत्री पाण्डेय ने आभार जताया। इस मौके पर कौशल कुमार पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, राजीव नाथ पाण्डेय, वीरेन्द्र नाथ पाण्डेय, अरविन्द नाथ पाण्डेय, मनोज कुमार, अरूण कुमार, सूर्य नारायण पाण्डेय, माताफेर पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, शिवेन्द्र पाण्डेय, रूपेश, शान्तनु, तनुज, पुनीत, मुन्ना शुक्ला आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे