Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मैलानी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को किया गिरफ़्तार



कमलेश

लखीमपुर खीरी: जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को मैलानी थानाध्यक्ष ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो वांछितो को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को मैलानी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दर्ज मुकदमें वांछित नन्हके पुत्र बेचे व उनकी पत्नी ईश्वर वती को   उपनिरीक्षक उदयभान मिश्रा सिपाही सचिन कुमार, इंद्रेश चौधरी व महिला सिपाही नेहा यादव ने स्मिता आईटीआई कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनको थाने पर लाकर विधिक कार्रवाई के बाद थानाध्यक्ष ने दोनों को न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे