Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:नदी में नहाने गये युवक की डूबकर मौत,मचा कोहराम


ओपी तिवारी 

गोंडा: नदी में नहाने गए युवक की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया। युवक के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के परसपुर थाना अंतर्गत धनावा गांव के रहने वाला 36 वर्षीय धर्मपाल पुत्र राम दयाल शुक्रवार को कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर कोटहना के बंधिया घाट स्थित सरयू नदी में नहाने गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई है। मामले में मृतक के पिता ने कर्नलगंज पुलिस को लिखित सूचना दी है। गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के धनावा गांव के रहने वाले रामदयाल पुत्र रामसकुच ने कहा है कि शुक्रवार के शाम लगभग चार बजे उनका 36 वर्षीय लड़का धर्मपाल पुत्र रामदयाल स्नान करने बंधिया घाट फत्तेपुर कोटहना आया था। जो कपड़ा निकाल कर सरयू नदी में नहा रहा था। नदी में सैवाल ज्यादा होने के कारण उसी में फंस कर पानी में डूब गया। जिसका काफी तलाश करने के बाद शनिवार दोपहर से पहले उसका शव पानी में मिला है। जिसे नदी से निकालकर बाहर किया गया है। उसके लड़के की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई है। वहीं युवक के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिला मुख्यालय कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार गौड़ ने बताया कि शव को नदी से बाहर निकलवाकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे