Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी ग्रामसभाओं में होगी ग्राम परिक्रमा यात्रा:विजय मिश्रा



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़-भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर देश के सभी गांवों में किसानों से संवाद स्थापित कर सर्व समावेशी सरकार की प्रतिपुष्टि हेतु भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है संगठन द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है दिनांक 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित पतित पावनी मां गंगा के पवित्र घाट शुक्रताल से इस अभियान का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजकुमार चाहर एवं उत्तर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष  कामेश्वर सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की गरिमामई उपस्थिति में होगा इसी क्रम में प्रतापगढ़ जनपद में अभियान का शुभारंभ पट्टी विधानसभा आसपुर देवसरा मंडल के रुरे  गांव से किया जायेगा और लाभार्थियों से संपर्क करके सरकार की नीतियों से उन्हें अवगत कराया जाएगा तथा भाजपा किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडलाध्यक्ष और ग्राम इकाई के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ जनपद के सभी ग्राम सभा में ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान लोगों से संवाद करने का कार्य किया जाएगा और किसानो की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे