Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन चाय पर चर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नारी शक्ति वंदन चाय पर चर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसके मुख्य अतिथि हरिप्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष श्रीवास्तव जिलाअध्यक्ष भाजपा संचालन सतीश चौरसिया जिला महामंत्री ने किया। मंच पर सुशील उपाध्याय लोकसभा प्रभारी रायसाहब लोक सभा संयोजक सिन्धुजा मिश्रा पूर्व प्रत्याषी कुण्डा, रूची केशरवानी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, पूनम इंन्सान सदस्य जिला पंचायत, सुमन साहू, और राजेश मिश्र राजन जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आयी हुई स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की महिलाओं ने अपने द्वारा किस प्रकार से सरकार के सहयोग से परिवार एवं समाज को मजबूत किया संस्मरण और प्रशासन से किस प्रकार उनको परेशानी होती है कैसे उनको सुलभ किया जा सकता है इसका सुझाव भी दिया।आयी हुई बहनो को सम्बोधित करते हुये हरिप्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला, जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया, उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आयी हुई सभी नारी शक्ति को यह आश्वासन देता हूॅ कि भविष्य में आप सभी को प्रसासनिक किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी से बात होगी आप सभी इसी प्रकार से अपने समाज को प्रधानमंत्री को मजबूत करें और दूसरी बहनो के लिये प्रेरणा बने कि वो भी आप की तरह अपने परिवार को प्रगति के पथ पर ले जाये।लोक सभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने कहा कि भारत देश में नारी को सदैव शक्ति रूपा के रूप में पूजा गया है और इस देश को दिशा देने का काम किया है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंकी दयाल, सारिका सिंह, वंदना त्रिपाठी, सुमन यादव, राघवेन्द्र शुक्ल, अनुराग मिश्र, रामजी मिश्र, देवराज नन्दन ओझा पंकज सिंह सहित सैकडां महिलाये उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे