Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़: जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई बैठक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इन्दिरा भवन में "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l डॉ.नीरज त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" 19 फरवरी 2024 को प्रतापगढ़ आ रही है l न्याय यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह किया जायेगा l शहर को कार्यकर्ताओ द्वारा होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, झंडा, लरी लगाकर पाट दिया जाएगा l यात्रा का स्वागत जनपद में प्रवेश करते ही शुरू हो जाएगा l "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का रात्रि विश्राम 18 फरवरी को अरविन्द घोष इण्टर कालेज़, सकरा मऊ, हरिसेन गंज, प्रयागराज में होगा l न्याय यात्रा 19 फरवरी 2024 को सुबह 8:00 बजे निकलेगी मऊआइमा बाजार, देल्हूपुर बाज़ार, विश्वनाथगंज मोड़, भोपियामउ के बाद भंगवा चुंगी चौराहे पर सुबह -8:30 बजे भव्य स्वागत सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में किया जाएगा l राहुल गांधी एवम प्रियंका गांधी भंगवा चुंगी चौराहा पर बस से उतरकर जीप से बाबागंज, चौक, श्रीराम चौराहा,राजपाल टंकी, पुलिस लाइन होते हुए अंबेडकर चौराहा, मीराभवन, सिटी, सुखपाल नगर, मोहनगंज होते हुए लालगंज इन्दिरा चौक पर पब्लिक मीटिंग, के बाद लंच की व्यवस्था गांधी इण्टर कॉलेज, सांगीपुर में किया गया है, उसके उपरान्त न्याय यात्रा अमेठी में प्रवेश करेगी l कांग्रेस सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा के प्रवेश करने पर जगह जगह भव्य स्वागत किया जायेगा l डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" का मुख्य उद्देश्य हमारी न्याय की लड़ाई के मुख्य 5 स्तम्भ है..

1- युवा न्याय

2-भागीदारी न्याय

3-नारी न्याय

4-किसान न्याय

5-श्रमिक न्याय

देश को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए जनता को उसकी भागीदारी मिलनी बहुत आवश्यक है।बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वी.के. सिंह, नगर अध्यक्ष इरफ़ान अली,कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नफीस खान, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, बेलाल, जावेद अहमद,पट्टी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल, कुंडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी योगेश यादव, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, महेन्द्र सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे