Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साली को लेकर जीजा हुआ फरार, पति कारनामे से पत्नी को सदमा



दो बच्चों का बाप है आरोपी जीजा

डेस्क:17 वर्षीय साली को अपने जीजा से इश्क हो गया इसके बाद वह जीजा के संग फरार हो गई। बहन का पति के संग फरार होने की सूचना मिलते ही पत्नी सदमे में आ गई। मामले में विवाहिता के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

क्राइम जंक्शन से बात करते हुए विवाहिता ने दूरभाष पर बताया कि उसका पति रोजगार के लिए मुंबई में रहकर काम करता था। वहां से लौट करके आया तब उसके पास दो मोबाइल थी। इसके बाद एक मोबाइल उसके पास नहीं मिली तब पूछने पर उसने बताया कि उसने अपनी मोबाइल किसी दोस्त को दे दिया है। लेकिन किसी दोस्त को नहीं बल्कि साली को ही दिया था। इसी बात से विवाद हो गया, जिससे वह नाराज रहने लगा। विवाहिता ने बताया कि उसका पति 5 फरवरी को घूमने के लिए ससुराल गया था। दूसरे दिन वहां से लौट कर आया और काम के सिलसिले में 7 फरवरी जौनपुर चला गया। वहीं से आकर 17 फरवरी को वह अपनी साली को साथ में लेकर फरार हो गया है। विवाहिता ने बताया कि उसका पति अपने साली से चोरी चुपके फोन पर बातें किया करता था। खर्चा आदि के लिए पति-पत्नी में नहीं बन रही थी। विवाहिता ने बताया कि वर्तमान में उसके 9 साल का एक लड़का हुआ 7 साल की एक लड़की है।

मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद अंतर्गत सिरसिया थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। विवाहिता के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ सिरसिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि जनपद के भिनगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला उसका दामाद राहुल उसके 17 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर शादी करने के लिये किसी अज्ञात स्थान पर भगा कर ले गया है।पीड़ित पिता ने यह भी कहा है कि लड़की की काफी खोजबीन किया किन्तु वह नहीं मिली। इस घटना के कारण मेरी बड़ी लड़की काफी सदमे में आ गयी है। आरोपी राहुल मेरी बडी लड़की का पति है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे