Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा कार्यालय पर हुई शक्ति वंदन अभियान की बैठक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: टेऊंगा भाजपा कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान की बैठक जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित करके बैठक की शुरुआत की। जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा, सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला, जल-जीवन जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया, उन्हें आत्मसम्मान के साथ आत्मविश्वास की भावना भी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है जिससे हमें लोकसभा चुनाव में बहुत आसानी होगी।मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि शक्तिसंवाद कार्यक्रम के लिये जिला स्तरीय स्वयं सहायता समूह (महिला कार्य करने वाले एनजीजो) एवं स्वयं सहायता समूह फेडरेशन पदाधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा करना विधानसभा स्तर पर शक्ति सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन करना है। Community Resource Persons CRP, ग्राम संगठन (Village Organization), नहिला एनजी (Non-Governmental Organization) की महिलाओं का सम्मान करना है। प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर स्वयं सहायता समूहों से संपर्क अभियान 11 से 21 फरवरी के बीच होगा। संपर्क दौरान केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बंधित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताना है। प्रधानमंत्री 22 फरवरी 2024 को मण्डल स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के साथ लाइव वार्ता करेंगे। इसकी भी तैयारी सुनिश्चित करनी है।लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने लोकसभा चुनाव के निमित्त बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख का सत्यापन करने का आग्रह किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान जिला संयोजक सतीश चौरासिया ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष हरी प्रताप सिंह,लोकसभा संयोजक राय साहब सिंह, नेहरू युवा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रतिभा सिंह, सिंधुजा मिश्रा, प्रेमलता सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा मीरा गुप्ता, जिला महामंत्री पवन गौतम, अभियान सह संयोजक जिला मंत्री नितिन केसरवानी व रुचि केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, भूपेश त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, जिला मंत्री रामजी मिश्र, छेदी राम सरोज, अनुराग मिश्र,अजय वर्मा,जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल,पूर्व महामंत्री अशोक मिश्र, देवराज नंदन ओझा,सुमन साहू,सुदीप, आदि पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे