Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज में दबंगो का कहर, माँ बेटी को जमकर पीटा



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र के गड़ौली गाँव में दबंगो ने एक माँ और बेटी पर कहर बरपाते हुए मारपीट की। जिससे दोनो घायल हो गई। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाने पर शिकायत की गई है, जिस पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

बताते चले की तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ौली के मजरा डिहवा निवासी बुधना पत्नी रामप्रसाद ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया है की चार जनवरी को सुबह आठ बजे गांव के विपक्षीगण अंकित, ननके व संदीप पुत्रगण अयोध्या प्रसाद पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज देते हुए लाठी डन्डे से मारने लगे। बचाने दौड़ी बेटी रोशनी को भी मारने पीटने लगे। हल्ला गुहार होने पर गाँव के लोग दौड़े तो जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। 

वही रामप्रसाद कनौजिया ने का आरोप है कि विपक्षीगण दबंग व अपराधिक किस्म के लोग है । आए दिन जबरदस्ती मेड काटते रहते है। शौचालय के ऊपर रखा सीमेंट का चद्दर तोड़ दिया है, जबरदस्ती जमीन कब्जा करना चाहते है। रोकने पर मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी देते है, जिससे मै बहुत परेशान हूँ। पीड़ित ने बताया कि दिल्ली में रहता हूँ वहाँ भी पहुँच कर मारपीट करते है। कहते है हमारी पहुँच ऊपर तक है कोई हमारा कुछ नही बिगाड़ सकता है। जिससे परेशान हो चुका हूँ,पुलिस से शिकायत करो तो कोई कार्यवाही होती नही है।

वही प्रकरण में थानाध्यक्ष तरबगंज शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जाँच करवाई जा रही है, सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे