Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर ट्राली से युवक को रौंदकर फरार हुआ चालक,युवक की हुई दर्दनाक मौत



साइकिल से अपनी मौसी के घर जा रहा था युवक

कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया क्रेशर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से साइकिल सवार युवक को रौंद कर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी खमरिया ले गई वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जहां पहुचे परिजनों में चीखपुकार मची हुई है।

रविवार को ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया ईसानगर रोड पर साइकिल से लौकाही ईसानगर गांव में स्थित अपनी मौसी के घर जा रहे युवक अंजीत (16) पुत्र कनौजीलाल निवासी वाली थाना कोतवाली धौरहरा को तेजगति ट्रैक्टर ट्राली से रौंदकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिसकी सूचना पाकर मौके पर दलबल के साथ पहुचे उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने घायलावस्था में युवक को निजी वाहन से सीएचसी खमरिया ले गए वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर अस्पताल पहुचे परिजनों ने युवक के शव को देख गहरे सदमें में आ गए। वही इस बाबत मृतक के चाचा सत्यपाल यादव ने बताया कि अंजीत दोपहर बाद ईसानगर थाना क्षेत्र के लौकाही ईसानगर गांव में अपनी मौसी के यहाँ साइकिल से गया था। जिसे खराब मौसम का हवाला देकर मना किया गया था पर वह नहीं माना,तीन बहनों में अंजीत अपने पिता का अकेला पुत्र था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे