Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:मां बेटे की ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से दर्दनाक मौत



गोंडा:पति के मोटरसाइकिल पर सवार होकर ससुराल से मायके जा रही महिला चलती बाइक से अपने बच्चों सहित नीचे गिर गई। जिससे महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई, जिससे उसकी बच्चे सहित मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के देर शाम गोण्डा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के मोतीगंज मार्ग पर चलती बाइक से गश खाकर 25 वर्षीय वर्षा शर्मा पत्नी सरस्वती नंदन शर्मा गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गयी। जिससे महिला व गोद में बैठे उसके दो वर्षीय बच्चे ऋषभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र के सकुई गांव से वर्षा शर्मा अपने ससुराल से अपने पति के मोटर साइकिल पर सवार होकर बच्चे को गोद में लिए हुए मोतीगंज थाना क्षेत्र के छजवा गांव अपने मायके जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में धानेपुर कस्बा के पास अचानक गश खाकर बच्चे समेत सड़क पर गिर गयी, कि अचानक सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से मां -बेटे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

वही इस बाबत धानेपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर सिंह ने दूरभाष पर बताया कि मृतका के पति के शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे