Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नव साक्षरता मिशन के अंतर्गत पांच परीक्षा केंद्रों पर 86 लोगों ने दी परीक्षा, बीईओ लेते रहे जायजा



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर ब्लॉक में रविवार को नव साक्षरता मिशन के अंतर्गत बीईओ अखिलानंद राय की अगुवाई में पांच केंद्रों पर 86 लोगों को साक्षर बनाने के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से करवाई गई। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक,शिक्षा मित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।

रविवार को ईसानगर ब्लॉक के पांच स्कूलों में बीईओ अखिलानंद राय की अगुवाई में नव साक्षरता मिशन के अंतर्गत गावों में निरीक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कम्पोजिट स्कूल ,नारीबेहड़, जेठरा, डेबर,मूडी व मितौला में बने परीक्षा केंद्रों पर कुल 86 लोगों ने परीक्षा दी। इस दौरान बीईओ अख़िलानंद राय ने बारी बारी से सभी केंद्रों का निरीक्षण किया।वही परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए शिक्षक,शिक्षा मित्र व अनुदेशक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे