सलमान असलम
डेस्क:पुत्री को बचाने के लिए एक मां ने अपने जान की बाजी लगाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए से लड़ते हुए मां हार नहीं मानी। तेंदुए से मां की लंबी जद्दोजहद से तेंदुए को हार मानकर भागना पड़ा। वही तेंदुए के हमले से बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हल्ला गुहार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत सुजौली रेंज के ग्राम पंचायत रमपुरवा के बनकटी गांव में अपनी मां के साथ 10 वर्षीय बालिका खेत में घास काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने बालिका पर हमला कर दिया, तेंदुए के हमले से मासूम लड़की की चीख निकल पड़ी, हमले से बालिका घायल हो गई। बेटी पर तेंदुए का हमला होते देखा मां बिना समय गंवाए बेटी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई।
बताया जाता है कि महिला गुरुवार के दोपहर में गेंहू के खेत से घास काटने गयी थी। इस दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने बेटी पर हमला कर दिया। तभी बेटी को बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। इस दौरान करीब 5 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर मां ने बेटी को तेंदुए से छुड़ा लिया। लेकिन तेंदुए के हमले में बालिका गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बालिका को पीएचसी सुजौली में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहाँ से उसे सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया। बालिका के सिर और पीठ पर भारी जख्म हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ