Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...समय से पूर्व परीक्षा का विरोध



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एमएलके पीजी कॉलेज इकाई ने बुधवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा असमय परीक्षा कराने के संबंध मे कुलपति को सम्बोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा ।


एबीवीपी के जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने 20 मार्च को बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा 6 फरवरी तक विषम सेमेस्टर की परीक्षाए कराई जाती हैं और फिर तुरंत बाद अवकाश घोषित हो जाता है। फिर अचानक से विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में सम सेमेस्टर की परीक्षाओं को कराने की सूचना आ जाती है। जबकि अभी पूर्ण रुप से छात्र छात्राओं का विषम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी नही आया है। और न ही बाजारों में सिलेबस से संबद्ध कोई पुस्तके उपलब्ध हैं। कालेज इकाई मंत्री शिवम दूबे ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक सेमेस्टर की 90 दिन कक्षाएं संचालित होनी चाहिए पर विषम सेमेस्टर की कक्षाएं अभी 40 दिन भी नही संचालित नही हो पाई हैं। पत्र के माध्यम से अप्रैल में परीक्षा न कराए जाने तथा समय से परीक्षा कराई जाने का मांग किया गया है । इस दौरान स्वाती, समीर, अफीफा, अंजली, अंकुर व विकास सहित बड़ ं संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे