Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...स्कूल में बच्चों ने खेली होली



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर मे 24 मार्च को नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल एवं वात्सल्य इंटरनेशनल स्कूल में रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चे आद्या शुक्ला, लावण्या शुक्ला, आराध्या शर्मा, अविरल, कनक, आद्या द्विवेदी आदि बच्चों ने लेट्स प्ले होली गाने पर अपनी ममनोहक प्रस्तुति दी। रंगो के इस कार्यक्रम को और मनमोहक बनाने के लिए विद्यालय के कक्षा एक से तीन तक के छात्रों ने रंग बरसे कार्यक्रम कर सबका मन मोह लिया ।


कार्यक्रम मे लावण्या मिश्र, बिहान, नारायणी, शैलजा, वैष्णवी, रिद्धिमा, सिमरन , आदि छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी कक्षा 6 एवम 7 के छात्र छात्राएं भी इस कार्यक्रम का आनंद उठा रही थी । उन्होंने आज रंग बरस रहा गाने पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम में रीत जैसवाल, नेहा पाठक , माही पांडेय , माही गुप्ता, प्रीती शुक्ला, अरुणिमा , शक्ति , सोनाक्षी आदि छात्राएं शामिल हुई। रंगो के इस त्योहार का आनंद लेते हुए विद्यालय के मैनेजर श्री वीरेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने बच्चों को अबीर , गुलाल लगाकर तथा बच्चों को मीठा खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष प्रसाद शुक्ला ने भी बच्चों को मिठाई खिलाई तथा उन्हें उपहार देकर बच्चों को रंगो के त्योहार होली की बधाई दी।


विद्यालय की प्रधानाचार्य सिखा सिंह व समन्वयक शिवम सिंह ने सभी अध्यपिकाओं को मिठाई एवं उपहार देकर त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर वात्सल्य इंटरनेशनल विद्यालय की उप प्रधानाचार्य मनीषा सिंह, सोनाली तिवारी एवं समस्त शिक्षकाए आताइना बानो, प्रीती उपाध्याय, प्रीती शुक्ला, अमिता पांडे, प्रज्ञा शर्मा, नेहा वर्मा, आराधना दुबे, मानसी गुप्ता, अनीता शर्मा, प्रिया शुक्ला, पूजा शर्मा, नफीसा बानो, अर्पिता सिंह, प्रिया, मानसी सिंह, महिमा तिवारी, अनुकृति व सुप्रिया मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे