Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रेन को धक्का मार कर चलाया, चलते चलते खराब हुई अधिकारी की ट्रेन


                                  वायरल वीडियो 


अलीम खान 

डेस्क:आपने बस ट्रक या सड़क पर चलने वाले अन्य वाहनों में धक्का मारते हुए जरूर देखा होगा लेकिन ट्रेन में धक्का मारते हुए शायद ही कहीं देखा हो, इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेन को धक्का मारने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को अमेठी जनपद का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी जनपद के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन किन्ही कारणों से खराब हो गई। जिसे ट्रेन में मौजूद रेल कर्मियों द्वारा धक्का मार कर मुख्य लाइन से लूप लाइन पर लाया गया।

अब सोशल मीडिया में 1 मिनट 33 सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अधिकारियों की डीपीसी ट्रेन धक्का मार कर रेलवे क्रॉसिंग के उस पर से इस पार लाई जा रही है। जिसे लगभग दर्जन भर लोग मिलकर धकेल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे