Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किशोरी ने की आत्महत्या: पुल से नदी में लगाई छलांग




डेस्क:पुल पर आवागमन जारी था इसी बीच 17 वर्षीय किशोरी ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। किशोरी को छलांग लगाने से जब तक कोई रोक पाता उससे पहले वह नदी में कूद गई। देखते ही देखते लगभग 1 मिनट में डूब कर मौत हो गई। किशोरी के नदी में कूदने के बाद, डूबने के दौरान का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बुधवार के सुबह उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद अंतर्गत  लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव कला गांव के रहने वाले रिंकू माझी की 17 वर्षीय पुत्री ने कुवानो मनोरमा नदी के पुल से छलांग लगा दी।

मचा हड़कंप

बताया जाता है कि किशोरी के नदी में छलांग लगाते ही, हड़कंप मच गया, आसपास मौजूद लोगों ने किशोरी को बचाने के लिए बहुत हल्ला गुहार मचाया, लेकिन वह पानी के रसातल में डूबती चली गई।

गोताखोरों ने चलाया अभियान

किशोरी के नदी में डूबने की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने लालगंज पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही लालगंज थाना अध्यक्ष सुनील गौड़, चौकी प्रभारी गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों को नदी में किशोरी का शव प्राप्त हुआ।

आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम

महज 17 वर्ष की किशोरी ने सुबह-सुबह आखिर यह खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत कोई कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। इसलिए किशोरी के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

विदेश में है मृतका के पिता

बताया जाता है कि मृतका हेमंता के पिता रिंकू माझी रोजी रोजगार के लिए सऊदी में रहते हैं। मृतका अपने बड़ी बहन से छोटी है, मृतका से छोटे एक भाई और बहन है।

जांच में जुटी पुलिस

नदी से मृतका का शव निकालवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे