Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर:संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत



एक महिला ने लगाई फांसी, दूसरी को चिकित्सकों ने किया मृत घोषित 

गोंडा:मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत हो गई, दोनों महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर मनकापुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के अधियारी की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सरिता पत्नी अनिल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर में इलाज के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला लंबे समय से सास से संबंधित बीमारी से परेशान रहा करती थी। एक सप्ताह पहले मुंबई से इलाज करा कर वापस आई थी। बीती रात घर में हुए कुछ नोक झोक के दौरान , व घर के हालात के बारे में जानकर महिला की स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद परिजन आनन फानन में महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

महिला ने लगाई फांसी

वहीं दूसरा मामला मनकापुर कस्बे से सटे भरहु गांव से जुड़ा हुआ है। गांव के रहने वाले राधेश्याम की 55 वर्षीय पत्नी शीला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतका के पति ने मनकापुर पुलिस को फौती सूचना देते हुए बताया है कि उसकी पत्नी ने घर में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। मृतका के पति ने यह भी कहा है कि उसकी पत्नी लंबे समय से बीमारी से परेशान रहा करती थी। जिसका इलाज चल रहा था। लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा था। इसी कारण से अवसाद में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

बोले कोतवाल

दोनों महिलाओं के बाबत मनकापुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दूरभाष पर बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के मेमो पर एक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया गया है। वहीं दूसरी महिला के पति के सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दोनों मामलों में गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे