Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो मासूमों की गला रेतकर हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी ढेर



बदायूं: 20 मार्च, 2024: बाबा कॉलोनी, सिविल लाइंस में मंगलवार शाम एक नाई ने घर में घुसकर तीसरी मंजिल पर खेल रहे दो मासूम बच्चों की उस्तरा से गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना इतनी भयानक थी कि सुनने वाले कांप उठे। मृतक बच्चे सगे भाई थे और उनका नाम आयुष (12 वर्ष) और आहान (6 वर्ष) था। आरोपी का नाम साजिद था। मृतक बच्चों के पिता विनोद उस के सैलून में कभी कभी बाल कटवाने जाते थे।

क्या है पूरा मामला:

मंगलवार शाम करीब 5 बजे, साजिद विनोद ठाकुर के घर पहुंचा और चाय मांगी। चाय पीने के बाद वह तीसरी मंजिल पर गया जहां तीनों बच्चे खेल रहे थे। उसने वहां बच्चों पर हमला कर दिया और उस्तरा से उनका गला रेत दिया। मझला भाई पीयूष (10 वर्ष) किसी तरह जान बचाकर भागा और लोगों को घटना की जानकारी दी।

आक्रोश और तोड़फोड़:

दोनो मासूमों के हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने इलाके के सैलून में तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी।

पुलिस कार्रवाई में आरोपी ढेर:

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घंटे भर के अंदर आरोपी साजिद को घेर लिया। उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया।

क्यों की मासूमों की हत्या:

हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। मृतक बच्चों के परिवार ने बताया है कि आरोपी ने मृतक बच्चों के पिता से 5,000 रुपये मांगे थे। रुपए उसे मिल भी गए थे। उसने यह घटना क्यों की यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अभी यह प्रश्न बना हुआ है कि आखिर आरोपी ने मासूमों की हत्या क्यों की?

क्षेत्र में स्थित सामान्य:

मृतक बच्चों के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

एसएसपी बदायूं ने बताया कि शहर में अब कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे