Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवाबगंज:हमारा आंगन - हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन



पं श्याम त्रिपाठी 

नवाबगंज (गोंडा) क्षेत्र के नगवा गांव स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और प्राथमिक शिक्षकों की क्षमता संवर्धन एंव उन्मुखीकरण के लिए एक दिवसीय उत्सव कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी रमा सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र भूषण पांडे ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित करते हुए किया। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से 05 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत से 05 निपुण बच्चों जिसमें से बाल वाटिका के 02, कक्षा 01,02, और कक्षा 03 से एक बच्चे को शिक्षा संबधित किट देकर सम्मानित किया गया है।कार्यक्रम का संचालन भीमदेव मिश्रा ने किया। सभी न्याय पंचायतों से कुल 50 निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया है।इस दौरान प्रशिक्षक तान्या हलधर, रोशनी रस्तोगी, राहुल पांडे, नलिनी श्रीवास्तव, सुपरवाइजर मिताली सिंह सहित सहित क्षेत्र की तमाम आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया और सहायिका भी मौजूद रहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे