Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पिस्तौल चलाकर क्रिकेट प्रतियोगिता का फिल्मी अंदाज में उद्घाटन, जवान पर FIR दर्ज


                                वायरल वीडियो 

डेस्क:अर्धसैनिक बल के एक जवान ने खेंवार में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन फिल्मी अंदाज में करते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। लाइसेंसी पिस्टल से फीता काटने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जवान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। जवान का लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


क्या हुआ था?


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल से फायर कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।


जवान की पहचान


जांच में पता चला कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जनपद अंतर्गत अहिरौली थाना क्षेत्र के खेंवार गांव का है। गांव का रहने वाला संतोष कुमार सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के तौर पर तैनात है। घटना के समय वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था।


पुलिस कार्रवाई


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अहिरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा की तरफ से आरोपी जवान के खिलाफ हर्ष फायरिंग के आरोप में FIR दर्ज करा दिया गया है। जवान का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजने के साथ ही उनके कमांडेंट को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।


सीओ भीटी का बयान


सीओ भीटी शुभम कुमार ने कहा कि इस तरह की घटना अनुचित है। यदि कोई मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना एक बार फिर से लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग की ओर ध्यान आकर्षित करती है।


अन्य जानकारी:


जवान संसार सिंह का भाई है, जो जिला पंचायत सदस्य रहे शैलेंद्र सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी रहा है।

जवान घटना के बाद वापस ड्यूटी पर लौट गया है।

वीडियो दृश्य 

सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर वायरल 18 सेकंड के वीडियो में सिपाही क्रिकेट के स्टैंप के पास बांधे गए उद्घाटन के फीते पर पिस्तौल निकाल कर गोली चलता है। उधर कार्यक्रम का संचालन कर रहे संचालक माइक पर बोलते हैं कि खेंवार की धरती को सुशोभित करने का काम करते हुए आपने अपना कीमती समय निकाला। हम तथा हमारी कमेटी आप दोनों भाइयों का हार्दिक तहे दिल से स्वागत करते हुए, तब तक पिस्तौल से गोली चल चुकी होती है और क्रिकेट टीम के सदस्य तालियों के गड़गड़ाहट से खुशी जाहिर कर देते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे