गोंडा, भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के 51 लोकसभा सीटों पर अपनी पहली सूची जारी की है। इसमें गोंडा 59 लोकसभा सीट से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को एक बार फिर से तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया गया है।
राजा भैया वर्तमान समय में गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह सपा सरकार में पूर्व कृषि मंत्री रहे हैं।
2019 लोकसभा चुनाव में राजा भैया ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 508,190 वोटों से हराकर विजय हासिल की थी।
राजा भैया का जन्म 1 मार्च 1966 को लखनऊ में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनकी शादी कुंवारानी मधुश्री सिंह से हुई और उनका एक बेटा भंवर जय वर्धन सिंह है।
समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा की
समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा की है, जिसमें पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
अब चुनावी यात्रा में दोनों प्रत्याशियों को जनता के समक्ष अपने विकास कार्यों की जानकारी देकर समर्थन की मांग की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ