Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

केसरी नन्दन की स्मृति में काव्य गोष्ठी का आयोजन



अभय शुक्ला

लालगंज, प्रतापगढ़: स्व0 केसरी नंदन शुक्ल की विशेष यादों को समर्पित करते हुए, स्मृतिस्पर्श के लिए काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांगीपुर क्षेत्र के मुरैनी गांव में काव्याजंलि में साहित्यकारों ने स्व0 केसरीनन्दन के साहित्य के महत्वपूर्ण आयामों पर गंभीर चर्चा की।


कार्यक्रम के संयोजक साहित्यकार यज्ञ नारायण सिंह ने बताया कि स्व0 केसरी नन्दन ने साहित्य के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है, जिससे उनका सम्मान व नमन बनाए रखा जा रहा है। ओज कवि अंजनी अमोघ ने अपने पिता के साथ जुड़ी विशेष यादों को साझा किया और अपनी कविता के माध्यम से उनके प्रति अभिनंदन व्यक्त किया।


संचालन अजीत शुक्ल ने किया और कार्यक्रम में गुरुवचनसिंह बाघ, बाबूलाल सरल, कृष्ण लाल श्रीवास्तव, राम जी मौर्य, रघुनाथ यादव, अरविंद सत्यर्थी, कलीम अहमद, राजकुमार सिंह, सुनील शर्मा आदि साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे