Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी से मिलते देख आग बबूला हुए परिजन, कर दी पिटाई, प्रेमिका ने की आत्महत्या, सात गिरफ्तार



उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक लड़की ने युवकों के कृत्य के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया है।

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक 20 वर्षीय युवती का पड़ोस गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह सोमवार को मिल रही थी, इसी दौरान प्रेमी प्रेमिका को मिलते हुए युवती के परिजनों ने देख लिया, जिससे उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। जिसके बाद लोगों ने मिलकर प्रेमी युगल की पिटाई कर दी। यही नहीं, पिटाई करते हुए युवकों ने वीडियो भी बनाया। जिससे युवती ने क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

 युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद मामले में पुलिस को सूचना दिया गया । सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना कर दिया। मामले की जांच में पुलिस को युवती के साथ हुए वारदात की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार करना जेल रवाना कर दिया।

मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। थाना फतेहपुर चौरासी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की। ज्ञात हुआ कि परिवार वालों ने युवती को पड़ोस गांव के युवक से गांव के बाहर मिलते हुए देखा । युवक के साथ मारपीट की घटना की गई। इस संबंध में थाना फतेहपुर चौरासी में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।

आरोपियों के नाम

रोहित, छोटू पुत्र रामकुमार, मोहनलाल पुत्र राम नरायन, विजय पुत्र मुन्नीलाल , रामविलास पुत्र छेदी , विनोद पुत्र सदनू और रजत पुत्र भूरे ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे