Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेधावियों ने लहराया परचम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में चयनित मेधावी बच्चों की सफलता पर विद्यालय परिवार अभिवावको व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जतायी है। सांगीपुर अन्तर्गत केपीकेबीडी इण्टर नेशनल इण्टर कालेज वासुदेव नगर नरायनदास के कक्षा नौ के छात्र अमर कुमार वर्मा पुत्र महेन्द्र प्रताप वर्मा निवासी हरमापुर थरिया ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसकी सफलता पर विद्यालय की प्रिंसिपल सरिता भनोठिया ने शिक्षकों के साथ मेधावी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं सुभारती पब्लिक स्कूल बीजूमऊ के मेधावियों प्रिंस यादव, आर्या ओझा, मुस्कान द्विवेदी, आस्था मिश्रा, खुशी द्विवेदी, शिवांशु पाण्डेय ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्रबन्धक प्रवीण तिवारी, प्रधानाचार्य सुभाष पाण्डेय, शिक्षक अविनाश तिवारी, शुभम सिंह, शिवम शुक्ल आदि ने खुशी जतायी है। इसी क्रम में कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के छात्र प्रज्ज्वल यादव ने भी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र, जितेन्द्र सिंह, केशवराम ओझा, उमेशपाल मिश्र आदि ने छात्र की सफलता पर खुशी जताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे