Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर में करंट लगने से किशोरी झुलसी,इलाज जारी



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर क्षेत्र के मिश्रगाव जमदरी में छत पर बंधे लोहे के तार पर कपडे फैलाने गई 15 वर्षीय बालिका अचानक कहीं से तार में आई करंट की वजह से चिपककर झुलस गई, जिसको देख परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे तार से छुड़ाकर नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है।

ईसानगर क्षेत्र के मिश्रगाव जमदारी निवासी दित्याँसी (15) पुत्री उपेंद्र मिश्रा घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए बंधे लोहे के तार पर कपड़े फैला रही थी इसी दौरान पड़ोस से निकली बिजली का तार छत पर बंधे तार से चिपक गया। जिसमें अचानक करंट दौड़ने की वजह से दित्यांशी बुरी तरह से झुलसने लगी। जिसको देख परिजनों ने लाठी डंडों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद उसे तार से छुड़ाकर अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है।इस दौरान परिजनों ने बताया कि जिस समय बिटिया तार पर कपडे फैला रही थी उसी वक्त एक बंदर कूदते हुए पड़ोस में लगे बिजली के तार से होकर गुजर गया जिसमें करंट दौड़ रही थी,वह छत पर कपड़े सुखाने के लिए बंधे तार में चिपक गया। उसी की वजह से दित्याँसी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई,फिलहाल उसका इलाज जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे