सरोजनी कान्वेन्ट स्कूल के मेधावी हुए अलंकृत, खिले चेहरे | CRIME JUNCTION सरोजनी कान्वेन्ट स्कूल के मेधावी हुए अलंकृत, खिले चेहरे
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरोजनी कान्वेन्ट स्कूल के मेधावी हुए अलंकृत, खिले चेहरे

Top Post Ad



 






अभय शुक्ला 

लालगंज,प्रतापगढ़: नगर क्षेत्र के पूरे हरिकिशुन वर्मा नगर स्थित सरोजनी कान्वेन्ट स्कूल में वार्षिकोसत्व में मेधावियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मनमोहक बनाया। वही कार्यक्रम में विद्यालय के सफल छा़त्र-छात्राओं को मेधा सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव तथा मुख्य अतिथि अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने मॉ सरस्वती के चित्र के सामने श्रद्धापूर्वक दीप जलाकर किया। सास्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देश भक्ति गीतों तथा आकर्षक भाव नृत्य की छठा बिखेरी । प्रभात मिश्र, प्रियतम , आनन्द, आदित्य, सौम्या, रिद्वी,  के हम होगे कामयाब की वतनपरस्ती के जज्बें के साथ शुरू हुए वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उत्साह भरे आयोजन का आगाज लिये दिखा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों में देश की एकता से जुड़ा लोकरंग भी निखार लिये देखा गया। प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों तथा मेधावियों की उपलब्धियों के बारे में बताया। समारोह को सम्बोधित करते हुए ऑल इण्डिया रूरल बार एशोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने भी बच्चों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रमों में बच्चों का प्रस्तुतिकरण का कौशल उल्लास भरी प्रस्तुतियों में हुआ। वही प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव तथा अतिथियों ने विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्र-छात्राओं को मेडल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया। आवार्ड पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे दिखे। कार्यक्रम में  सुहानी, आरिषा, आस्था ंिसह, सस्कृति , श्रद्वा, आंशिका, प्रियषा, वंश, वन्या, अनु, अरू जायसवाल, के भाव नृत्य तथा गीत व सत्यम शिवम सुन्दरम् की प्रस्तुति समूचे आयोजन को चार चंाद लगा गया। निर्देशन अजय श्रीवास्तव तथा संचालन रेदा फारूकी व निजर वर्मा ने किया। कार्यक्रम के संयोजन में सोनी जायसवाल, रिचा श्रीवास्तव, सौरभ सिंह, उर्त्कस , राहुल वर्मा, जुबैरिया का सराहनीय योगदान दिखा। इस मौके पर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, विशाल मिश्र, शुभम श्रीवास्तव, अभिनव शुक्ल आदि मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com

[Header Advertisement Placeholder]

[In-Post Advertisement Placeholder]

[Sidebar Advertisement Placeholder]

यह खबर साझा करें:

📘 फेसबुक | 🐦 ट्विटर | 📱 व्हाट्सऐप