Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में एक ही गांव के दो घरों में चोरी



सतीश वर्मा 

 छपिया (गोण्डा )एक ही गावं के दो घरों में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।घटना छपिया थाना क्षेत्र के माडा गावं का है। पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि मंगलवार की मध्यरात्रि में घर के पीछे लगे चैनल से अज्ञात चोर अंदर घुस आये।तहरीर के अनुसार चोर लगभग 36000 रूपये नगद व सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। वहीं गावं के ही मलखान पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि गांव के बाहर मुर्गी फार्म पर सो रहा था जहाँ अज्ञात चोर जाली काटकर पैंट में रखे 16000 नगद चुरा ले गए। पीड़ित ने बताया क़ि काफ़ी ढूढ़ने पर पता चला कि गांव के बाहर बने प्रधानमंत्री सडक के किनारे पैंट शर्ट पड़े हुए थे।एस ओ छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया क़ि चोरी का मामला प्रकाश में आया है तहरीर मिली है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे