Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जैव विविधता संरक्षण हेतु घोंसला बांटकर शुरू की पुरखों के तर्पण के लिए गया की यात्रा



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: पर्यावरण सेना की मुहिम से प्रेरित होकर प्रेम नारायण तिवारी ने घोंसले बांटकर लोगों को दिया वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश,क्षेत्र में अनोखी पहल की हो रही चर्चा,लोगों से मिल रही सराहना।पर्यावरण सेना द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का समाज में जोरदार असर दिखाई पड़ रहा है।आज मान्धाता ब्लॉक के पूरेखरगराय निवासी प्रेम नारायण तिवारी उर्फ प्रेमू तिवारी ने पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी की उपस्थिति में अपनी धर्मपत्नी उर्मिला तिवारी के साथ तड़क-भड़क से दूर दिखावा किए बिना पूरी सादगी और जगत कल्याण की भावना से यात्रा के दौरान उनसे मिल रहे व्यक्तियों को गौरैया का घोंसला बांटकर लोगों को वन्यजीवों रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,जिससे धरती पर जैव विविधता बनी रहे।साथ ही सभी को अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पुरखों के तर्पण हेतु हरित यात्रा की शुरुआत किया।इस मौके पर प्रेम नारायण तिवारी ने कहा किधरती पर पशु पक्षियों और जीव जंतुओं की कमी हो रही है,जिसके कारण हम अकेले हो जा रहे हैं।धरती पर गौरैया सहित अन्य सभी जीव जंतुओं को अपना घर मिले तभी हमारा घर और जीवन सुरक्षित है।उन्होंने कहा कि जीवों की सेवा करके ही उन आत्माओं को वास्तविक रूप से तृप्ति मिल पाएगी।उन्होंने पर्यावरण सेना के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से पौधे लगाकर उसकी रक्षा की अपील की।इस अवसर पर्यावरण उपस्थित जाने- माने पर्यावरणविद एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जिस तरह से मानव कृत्यों के चलते हमारी जैव विविधता प्रभावित हो रही है और पर्यावरण संकट में है,उसी तरह धरती पर जीवन और मानव सभ्यता और संस्कृति को खतरा है।उन्होंने सभी से वन्य जीवों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे आने की हरित अपील किया।इस मौके पर रवि प्रकाश मिश्र,विनोद तिवारी,धनंजय तिवारी,प्रदीप मिश्र,सिकंदर सरोज एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे