Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाघ के हमले में युवक की मौत, जंगल के किनारे बेंत में मिला शव



सलमान असलम 

बहराइच:जनपद के कतर्नियाघाट में बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले दो दिनों लापता था। जिसका शव बुधवार की दोपहर को जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से बरामद हुआ है। 

थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सुजौली रेंज के सुजौली गांव में जंगल किनारे आज दोपहर को ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग व पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस और वन विभाग की टीम ने जंगल के किनारे बेंत की झाड़ियों से युवक के शव को बरामद किया है। युवक की पहचान सुजौली गांव निवासी जुगुल 27 पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह व रेंजर सुजौली रोहित यादव ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि युवक पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे